फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In the absence of sacks, farmers demonstrated against the closed wheat purchasing center

बोरे के अभाव में बंद गेहूं क्रय केंद्र को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 05 Jun 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
In the absence of sacks, farmers demonstrated against the closed wheat purchasing center
दुबारी (मऊ)। मधुबन तहसील के गजियापुर गेहूं क्रय केंद्र बोरे के अभाव में चार दिनों से बंद है। इससे परेशान किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधन में इसको लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। किसानों के विरोध की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने बोरो उपलब्ध कराकर केंद्र को चालू कराने का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

दुबारी कस्बा के गजियापुर में बना क्रय केंद्र बीते एक अप्रैल से बोरे के अभाव में बंद है। इसके चलते इस केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की दोपहर में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गया प्रसाद यादव के नेतृत्व में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान किसान केंद्र को चालू कराने के साथ किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की। किसानों के इस विरोध प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम लालबाबू दुबे मधुबन थाना प्रभारी संजीव कुमार दूबे के साथ पहुंचे और किसानों की समस्या को सुनने के साथ उनका पत्रक लिया। साथ ही क्रय केंद्र को चालू कराने को लेकर एआर कोआपरेटिव फोन पर बात कर एआर कोआपरेटिव को बोरे उपलब्ध कराने के साथ क्रय केंद्र शुरू कराने का निर्देश दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed