{"_id":"9921f0de99f3dd22822c93bd9d4011e8","slug":"in-rural-bank-burglary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक में सेंधमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक में सेंधमारी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मांदी सिपाह बाजार स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की शाखा में मंगलवार की रात चोरों ने सेंध मारी कर चोरी का प्रयास किया। चोर हालांकि चोरी करने में सफल नही हुए।
बैंक में घुसे चोरों ने कैशियर केविन को तोड़कर खंगाला। मगर उन्हें हाथ कुछ नहीं लगा। घटना की जानकारी लोगों को बुधवार को भोर में हुई। किसी ने मोबाइल फोन के माध्यम से बैंक प्रबंधक को जानकारी दी। बैंककर्मी शाखा पर पहुंचे और पुलिस तथा अपने अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक का मुआयना किया। बैंक के रीजनल मैनेजर चंद्रप्रकाश भी पहुंचकर घटना से अवगत हुए। उन्होंने बताया कि बैंक में चोरों ने केविन व अन्य फर्नीचर को नुकसान किया है। वे कैश बाक्श तक नहीं पहुंच सके।
चौकी प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि बैंक की बिल्डिंग के पिछले हिस्से की दीवाल कम से कम डेढ़ से दो फुट की होनी चाहिए ।जब कि बैंक की दीवाल महज 9 इंच की है। वहीं शाखा प्रबंधक झिनकू राम ने बताया कि बैंक सही सलामत है। रुपये सुरक्षित हैं। चोरों ने कैश चैंबर के ड्राज को क्षति पहुंचाया है। बहरहाल, पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। वहीं खबर मिली है कि बैंक में सेंधमारी की घटना को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए रात में गश्त करने वाले सिपाहियों की सूची तलब की है। इस मामले में एसपी द्वारा किसी कार्रवाई की जानकारी नहीं है लेकिन थाने के किसी न किसी जिम्मेदार पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।