{"_id":"5766eaaa4f1c1bd54511bbb3","slug":"in-road-accident-a-boy-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के याकूबपुर भुसुवां गांव के बलुवाटोला गांव में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत के बाद जुटी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के याकुबपुर गांव के पास रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर सहित चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
रानीपुर थाना क्षेत्र के याकुबपुर गांव में बनी सीसी रोड पर रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्राली पर ईंट का टुकड़ा लादकर बलुआटोला से भुसुवा गांव की तरफ से जा रहा था। अभी वह याकुबपुर गांव पहुंचा था, कि अचानक सात वर्षीय राधेश्याम पुत्र कुसहर चौहान दौड़ते हुए सड़क पर आ गया। बताया जाता है बालक ट्रैक्टर से टकराकर पहिया के नीचे आ गया, इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
मौके पर जुटे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ा, और उसकी जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस चालक भगवान निवासी भुसुवा को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर ट्राली के साथ थाने लाई। पुलिस ने बालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कुसहर चौहान का राधेश्याम दूसरा पुत्र था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर सीओ सुशील कुमार, थानाध्यक्ष अशोक सरोज आदि पहुंचे और मामले को शांत कराया।