फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In front of the Congress General Secretary, dignity was torn to pieces, the chair was thrown and there was a fierce fight.

Mau News: कांग्रेस महासचिव के सामने मर्यादा तार-तार, चली कुर्सी जमकर मारपीट

Sun, 26 May 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
In front of the Congress General Secretary, dignity was torn to pieces, the chair was thrown and there was a fierce fight.
मऊ/घोसी। शहर कोतवाली क्षेत्र के परदहां स्थित एक कॉलेज में कांग्रेस की 20 मई की दोपहर तीन बजे के आस बैठक में कांग्रेसियों का दो गुटों ने मर्यादा तार-तार कर दी। दोनों गुटों में जमकर कुर्सियां चलीं, मारपीट हुई। दोनों गुटों से कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष की तरफ शहर कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 नामजद एवं 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

परदहां स्थित एक कॉलेज में 20 मई की दोपहर तीन बजे कांग्रेस की समन्वयक बैठक थी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय भी उपस्थित थे। इसी बीच कार्यक्रम में कुछ कार्यकर्ता हूटिंग करने लगे। जिस पर गौरव कुमार राय के मना करने पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह के इशारे पर माधवेंद्र बहादुर सिंह, यूथ जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, यूथ के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, हलधरपुर के मेऊडी गांव निवासी शमशेर सिंह के साथ चार पांच अज्ञात व्यक्ति गाली देते हुए उन पर हमला कर दिए। कुर्सी फेंकी और लातों से पिटाई की। जमीन पर गिरा कर मारने लगे। पीड़ित ने बताया कि मारपीट में 2200 रुपये भी पॉकेट से गायब हो गए। कोपागंज के कसारा गांव निवासी एवं कांग्रेस के जिला महासचिव गौरव कुमार राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह सहित पांच नामजद एवं चार से पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बारे में पूछने पर जिलाध्यक्ष ने यूथ जिलाध्यक्ष को दिया धक्का

दूसरे पक्ष की ओर से परदहां के किन्नूपुर गांव निवासी अधिवक्ता एवं यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने मुकदमा दर्ज करानते हुए कहा कि पार्टी के जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम से कार्यक्रम के बारे में पूछने वह धक्का देकर गाली देने लगे। विरोध करने पर जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम, गौरव राय, रमन पांडेय, सलमान, विष्णु कुशवाहा, संजय यादव के साथ 10 अज्ञात लोग मारने पीटने लगे। शोर सुनकर गोपाल सिंह, अवनीश सिंह, अरुण सिंह, मंतोष पांडेय, वीरेंद्र यादव, मनीष सिंह ने किसी तरह बीच बचाव किया। शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 नामजद एवं 14 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed