फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In CBSE 10th, Muhammad Noem of SRD, Aditi of LFI hoisted the flag

सीबीएसई 10वीं में एसआरडी के मुहम्मद नोएम, एलएफआई की अदिति ने फहराया परचम

Fri, 22 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
In CBSE 10th, Muhammad Noem of SRD, Aditi of LFI hoisted the flag
नगर के अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल में सीबीएसई बारहवीं के नतीजे के बाद जिले के टापर रितेश सिंह और मा? - फोटो : MAU
मऊ। सीबीएसई 10वीं तथा 12वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया। अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। 10वीं में रामरती सीनियर सेकेंड्री स्कूल के मोहम्मद नोएम तथा लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अदिति राय ने 98 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं 12वीं में सनबीम स्कूल की आन्वी खंडेलवाल और रितेश सिंह 98 प्रतिशत अंक लेकर जिले में पहला स्थान पाने में सफल रहे। फिलहाल फीलगुड कराने वाले इस रिजल्ट से शिक्षक और अभिभावक सभी खुश हैं। शानदार रिजल्ट पर कालेज के प्रधानाचार्यो ने शिक्षकों, छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों को बधाई दी है। जिले के सीबीएसई से संबद्ध 10वीं के 33 विद्यालयों में 4200 परीक्षार्थी और 12वीं में 14 विद्यालयों के 3500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 10वीं में रामरती सीनियर सेंकेंड्री स्कूल के मुहम्मद नोएम तथा लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अदिति राय 98 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के अभिषेक गुप्ता तथा नवोदय विद्यालय महुआर के हरिओम गोंड़ ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की छात्रा अर्चिता मिश्रा ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, 12वीं में सनबीम स्कूल की आन्वी खंडेलवाल, रितेश सिंह ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहले स्थान पर रहे। डानवास्को स्कूल के ऋषभ चिरानिया 97 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे और लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की छात्रा अनन्या मिश्रा और अमृत पब्लिक स्कूल के छात्र अनस मुस्तफा 96.60 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। रिजल्ट वेबसाइट पर आने के बाद छात्र छात्राओं और अभिभावकों उसे देखने को बेचैन हो उठे। कई छात्रों ने मोबाइल से तो कई ने घर पर ही इंटरनेट पर रिजल्ट देखा। सफल विद्यार्थियों के घरों में खूब मिठाइयां बंटी। मंदिरों में प्रसाद चढ़े। मोबाइल तथा व्हाट्सएप से मित्रों और रिश्तेदारोंको रिजल्ट के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed