फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In a dispute over stray animals, people entered the house and beat them, case filed against five

Mau News: छुट्टा पशु के विवाद में घर में घुसकर पीटा, पांच पर केस

Mon, 12 May 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
In a dispute over stray animals, people entered the house and beat them, case filed against five
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तरुण सिंह के दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार रविवार की सुबह उसके दरवाजे पर छुट्टा पशु आ गया। वो कुछ नुकसान न कर दे इसलिए चाचा जोखन सिंह उसे भगाने लगे। तभी गांव निवासी घनश्याम शर्मा गाली देते हुए विरोध करने लगा। पूछने पर धनश्याम शर्मा, रूदल, अतुल, शिवम, सिदार्थ उसके घर में घुसकर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिए। जिसमें जोखन सिंह (89), रविंद्र प्रताप, अभिषेक सिंह और अभय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से सभी को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed