फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In 27 months, the water tank was built only up to the pillar.

Mau News: 27 महीने मेें पिलर तक ही बनीं पानी की टंकी

Tue, 14 Oct 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
In 27 months, the water tank was built only up to the pillar.
फतहपुर मंडाव व महुई गांव के निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक।संवाद
रामपुर बेलौली। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के दो गांवों लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए फतेहपुर मंडाव गांव में छह करोड़ नौ लाख की लागत से वर्ष 2023 में ओवरहेड टैंक निर्माण शुरू हुआ। लेकिन दो वर्ष से ज्यादे का समय बीतने के बाद भी केवल पिलर ही बन पाए हैं। परेशान ग्रामीणों ने जल निगम के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस संबंध में फतहपुर मंडाव गांव निवासी तौफीक अहमद, गुलाब साहनी, सोनू, बरकत अली, अतीक अहमद, त्रिलोकी, कैलाश राजभर, चंद्रशेखर गुप्ता का कहना है कि दो वर्ष बीत गया, नाम मात्र काम हुआ है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट कब पूरा होगा आला अधिकारी समय सीमा बताने को तैयार नहीं हो रहे हैं। प्रोजेक्ट के पूरा न होने से हम लोगों को प्रदूषित पानी से काम चलाना पड़ रहा है। जल निगम के अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

कोट
बजट न मिलने से कार्यदायी संस्था धीमी गति से काम कर रही है, इसके लिए शासन स्तर पर पत्र लिख कर बजट के आंवटन की मांग की गई है।रामेश्वर दयाल, अधिशासी अभियंता,जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed