{"_id":"5ef385348ebc3e42f4415d57","slug":"in-23-days-561-made-a-ticket-to-go-and-1678-got-it-back-mau-news-vns5320364111","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 दिन में 561 ने जाने का कराया टिकट तो 1678 ने कराया वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 दिन में 561 ने जाने का कराया टिकट तो 1678 ने कराया वापसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कोरोना संक्रमण का असर रेलवे के संचालन पर भी दिख रहा है।ट्रेनें शुरू होने के बाद भी बहुत ही जरुरी होने पर लोग यात्रा कर रहे हैं। इसका असर रेलवे के आय पर दिख रहा है। 23 दिन बीतने के बाद केवल 561 यात्रियों ने टिकट कराया तो इससे तीन गुना 1678 यात्रियों ने अपना टिकट निरस्त कराया। इससे रेलवे को करीब 80 लाख रुपये का राजस्व का नुकसा हुआ है। जबकि आय केवल 10 लाख रुपये की हुई है।
रेलवे कांउटर पर टिकट वापसी कराने वाले यात्रियों की संख्या इतनी है कि सोशल डिस्टेसिंग का नियम तार-तार हो जा रहा है। जबकि रेलवे द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का नियम पालन करने के लिए दो आरपीएफ कर्मचारी तथा लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए एक व्यक्ति की तैनाती का दावा किया जा रहा है।बुधवार को मऊ जंक्शन पर टिकट वापसी कराने वाले यात्रियों की भीड़ दिखी।
बताते चले कि बीते एक जून से शनिवार तक 1678 यात्रियों ने अपना टिकट निरस्त करा चुके है। वहीं इस बीच 561 यात्रियों ने टिकट कराया है। इसमें सबसे ज्यादा 115 टिकट सरयू यमुना एक्सप्रेस में कराया गया है, शेष टिकट साबरमती एक्सप्रेस तथा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में किया गया है। इससे रेलवे को करीब दस लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
इस बाबत वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कूुमार का कहना है कि यात्रियों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने कराने के साथ उन्हें जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। सभी स्टेशनों पर इसका पालन किया जा रहा है। अगर कहीं नहीं हो रहा है तो इसकी जानकारी ली जाएगी।