फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In 12 years, neither was the bridge built nor did the farmers receive compensation.

Mau News: 12 साल में न पुल बना, न किसानों को मुआवजा मिला

Thu, 11 Jun 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
In 12 years, neither was the bridge built nor did the farmers receive compensation.
मेहदियाकुंड गांव के समीप नहर में बदहाल पुल।संवाद
मऊ। कोपागंज ब्लॉक के गरथौली गांव में 12 साल से पुल का काम अधर में लटका हुआ है। प्रभावित किसानों को मुआवजा भी नहीं मिला। इससे नाराज किसानों ने बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले किसानों ने बताया कि गरथौली गांव के पश्चिम नाले पर वर्ष 2014 में तत्कालीन विधायक दिवंगत सुधाकर सिंह ने पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया था। प्रभावित किसानों ने मुआवजा नहीं लिया और कोर्ट से स्टे करा दिया।
विज्ञापन

12 वर्ष बीतने के बाद भी लोक निर्माण खंड की तरफ से स्टे नहीं खत्म कराया जा सका और न किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा दिला सका। पुल निर्माण में व्यय की गई करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी क्षेत्र के लोगों को पुल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। परेशान किसानों ने विभागीय अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष चौरसिया, रामभवन राम, रामजी राजभर, गिरिजाशंकर मौर्य, पंचम राजभर, मेवालाल राजभर, मनोज कुमार मौर्य, महेंद्र सिंह, अभिमन्यु, परशुराम साहनी, रामबली, रामप्यारे आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed