फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   IMA will create awareness through Walk for Diabetes program

Mau News: वाक फॉर डायबिटीज कार्यक्रम से जागरूक करेगा आईएमए

Fri, 17 Nov 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
IMA will create awareness through Walk for Diabetes program
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा शनिवार को सुबह छह बजे गाजीपुर तिराहा से आईएमए भवन तक वाक फॉर डायबिटीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अध्यक्ष डॉ. पीएल गुप्ता ने बताया कि जनपद में बीते 15 से 18 नवंबर तक सभी प्रमुख नर्सिंग होम में फ्री ब्लड शुगर टेस्ट कराया जा रहा है। आईएमए द्वारा इस सप्ताह 10 हजार लोगों के ब्लड शुगर लेवल की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। मरीज को जांच कराने के लिए अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कराना अनिवार्य होगा। आईएमए महासचिव डॉ. सीएस साहनी ने बताया कि 19 नवंबर को घोसी, बड़ागांव में वृहद चिकित्सा कैंप व डायबिटीज जागरुकता कार्यक्रम होगा। इसमें आईएमए के सभी विशेषज्ञ चिकित्सक भाग लेंगे। निशुल्क परामर्श तथा डायबिटीज से बचाव, डायबिटीज के मरीज के खान-पान, जीवनशैली की चुनौती, डायबिटीज होने पर अपने हृदय की देखभाल और डायबिटिक रेटिनोपैथी से अपनी आंखों की सुरक्षा, डायबिटीज न्यूरोपैथी से बचने के उपाय और इलाज के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed