फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Illegal water connection will have to be expensive

अवैध पानी का कनेक्शन लेना पड़ेगा महंगा

Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Illegal water connection will have to be expensive
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र में अब अवैध तरीके से पानी का कनेक्शन लेना महंगा पड़ सकता है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की लिए पालिका ने कवायद शुरू कर दी है। कनेक्शन के लिए पंजीकरण संख्या बढ़ाते हुए वसूली में सख्ती की जाएगी। क्षेत्र के 42 वार्ड में 45 हजार के करीब नलों के कनेक्शन हैं। लेकिन इनमें आधे ही नगर पालिका में समय से टैक्स जमा कर रहे हैं। इतना ही नहीं हजारों की संख्या में अवैध कनेक्शन भी है। ऐसे में नगर पालिका को दोहरा नुकसान हो रहा है। 2021-22 में जलकर पर चार करोड़ 73 लाख नौ हजार 847 रुपये के मुकाबले दो करोड़ दस लाख की वसूली हुई है। अब पालिका राजस्व बढ़ाने और अवैध कनेक्शन को बंद करने की कार्रवाई करने जा रही है। कार्यालय के आंकड़ों पर गौर करे तो नगर में 49 हजार 799 हजार करीब भवन पंजीकृत है। लेकिन नगर पालिका के जलकर में 44 हजार 799 ही नल कनेक्शनधारी है। यानी अब कई अधिकांश भवनों में नल की सुविधा नहीं है या वहां बिना पंजीकरण के नल कनेक्शन है। जलकर की सुविधा देखें तो नगर पालिका के 42 वार्डो में 94 ट्य़ूबवेल के जरिए सुबह तथा शाम के समय दो पालियों में चार घंटे से अधिक पानी की आपूर्ति की जाती है। पेयजल आपूर्ति में कोई दिक्कत न हो उसके लिए नगर पालिका करीब हर माह 20 लाख रुपये से अधिक राजस्व खर्च करती है। इसमें प्रतिमाह बिजली बिल, अस्थाई कर्मचारियों का मानदेय, मेटेनेंस सहित दूसरे कार्य शामिल है। बावजूद इसके नगर पालिका को 2021-22 में पंजीकृत कनेक्शनधारियों से 4 करोड़ 73 लाख 9 हजार 847 रुपये राजस्व प्राप्त करना था, इसके मुकाबले अब तक केवल 2 करोड़ 10 लाख की राशि ही नगर पालिका वसूल कर सकी है। इसमें बीते साल का डेढ़ करोड़ का बकाया शामिल है। जलकर दो तरह से वसूल किया जाता है। पहले स्तर पर गृहकर के अनुसार जलकर होता है। इसमें गृहकर के अनुसार जलकर का टैक्स निर्धारित होता है। वहीं दूसरा जल मूल्य के आधार पर वसूल किया जाता है। इसमें जलकरधारकों को हर माह 50 रुपये देना होता है। इनकी संख्या भी हजारों में है। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका राजस्व बढ़ाने को लेकर कवायद में जुटी है। जलकर और गृहकर की वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। पंजीकरण बढ़ाने की भी कोशिश की जा रही है। ताकि नपा का राजस्व बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed