फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Illegal possession not removed from government lands even after order

आदेश के बाद भी सरकारी जमीनों से नही हटाया अवैध कब्जा

Thu, 20 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Illegal possession not removed from government lands even after order
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जिला पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा है। जिला पंचायत कार्यालय में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से भू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। चार माह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने शिकायत का संज्ञान लिया और क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा, भातकोल, सोफीगंज, देवलास आदि गावों में जिला पंचायत की भूमि का निरीक्षण कर लेकर इसे खाली कराने का निर्देश दिया। लेकिन अभी तक सरकारी जमीन को खाली नहीं कराया जा सका है। जिला पंचायत की विभिन्न गांवों और बाजारों में कीमती जमीनों पर कई जगह लोगों ने मकान, ट्यूबवेल, दुकान, गुमटी आदि रखकर कब्जा जमाया है। सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर कई बार वाद विवाद भी हुआ है। अवैध कब्जा का संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय समेत कार्यकारी अधिकारी प्रियंका चतुर्वेदी आदि ने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा , भातकोल, देवलास, कोइरीयापार, धौरहरा आदि गांवों में अपनी जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया। पाया कि काफी लोग जमीन पर अतिक्रमण कर काबिज हैं। श्री राय ने अधिकारियों को जमीन का सीमांकन कराकर खाली कराने का निर्देश दिया लेकिन अभी तक आदेश पर अमल नहीं हो सका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि सरकारी जमीन पर चाहे किसी का कितना भी पुराना कब्जा क्यों न हो इसे खाली कराया जाए और वहां दुकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाकर बेरोजगारों को एलाट किया जाए ताकि वह अपना रोजगार दुकान कर सकें। आदेश के महीने बाद भी अभी तक का आदेश पर अमल नहीं हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का कब्जा नहीं होने दिया जाए। अवैध कब्जा खाली कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग और लेखपाल से वार्ता कर जिला पंचायत की जमीनों को चिन्हित किया जा रहा है और जल्द ही कब्जा हटाकर हटाया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed