फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Illegal liquor factory busted

अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़

Tue, 24 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 24 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory busted
मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर एक घर में शराब बनाने की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ कर लाखो रुपये की अवैध शराब, पैकिंग मशीन व कच्चा माल बरामद किया।
विज्ञापन



छापामारी की भनक लगते ही शराब बनाने वाले फरार हो गए। पुलिस व आबकारी टीम ने पंचायत चुनाव में शराब की आपूर्ति के लिए तैयार की जाने वाली बरामद कच्ची शराब की कीमत लगभग छ: लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन



मालूम हो कि इस समय चल रहे ग्राम प्रधानी के चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं में शराब के जरिए उन्हें अपने पाले में करने का प्रयास जोर पकडे़ हुए है। बलिया में ऐसे ही एक मामले में शराब से तीन लोगों की मौत के बाद मऊ जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। जिले में चल रहे अवैध शराब के ठिकानों पर छापे मारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले तरन दिनों में कई सौ लीटर अवैध शराब की बरामदगी के साथ एक दजर्न से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अवैध शराब बनने वालों ठिकानों को चिह्नित कर छापे मारी का क्रम जारी है।


 मंगलवार को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और आबकरी टीम ने कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव में अवैध शराब बनाये जाने के ठिकाने पर छापेमारी की। इस गांव के एक घर में बकायदे कुटीर उद्योग की तरह अवैध शराब बनाने का धंधा चल रहा था।


मुखबिर की सूचना पर आबकारी आयुक्त राजमणि त्रिपाठी के निर्देशन में आबकारी विभाग के निरीक्षक अभय सिंह व कोतवाल हवलदार सिंह यादव के नेतृत्व में मंगलवार को दिन में 4 बजे गांव के ही गुरबचन यादव के मकान में छापा मारा।


 छापेमारी के दौरान उक्त घर के दो कमरों में रखे 305 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट, 816 शीशी तैयार कच्ची शराब, 12 हजार खाली शीशी, 5 हजार रैपर, लैला लिखे गये स्लोगन वाले पैकिंग के अलावा पैकिंग मशीन और अन्य सामान बरामद किया।


 जानकारी देते हुए कोतवाल हवलदार यादव ने बताया चुनाव में अवैध शराब की खपत को देखते हुए पुलिस अवैध शराब के कारोबारियों पर  नजर रख रही है। मुखबिर की सूचना पर गुरबचन के घर में हुई छापेमारी के दौरान शराब बनाने वाले अवैध कारोबारी मौके से फरार हो गये जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।



बताय कि कि उक्त गांव शराब के अवैध कारोबार में उक्त गांव के ही लालू यादव की संलिप्तता भी जानकारी में आयी है। बरामद शराब की बाजार की कीमत लगभग 6 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed