फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Illegal banners and posters installed in Nagar Panchayat were confiscated

Mau News: नगर पंचायत में लगे अवैध बैनर-पोस्टर को किया जब्त

Mon, 21 Apr 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Illegal banners and posters installed in Nagar Panchayat were confiscated
घोसी। स्थानीय आदर्श नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में घोसी नगर के विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध बैनर पोस्टरों को अभियान के तहत उतार कर जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि अपना बैनर पोस्टर स्वयं हटा लें अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत घोसी के विभिन्न वार्ड के सार्वजनिक स्थलों पर अवैध तरीके से बिजली पोल आदि पर बड़े-बड़े होर्डिग, बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं। इससे आए दिन हादसे का खतरा रहता है। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से सोमवार को अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के पहले दिन सर्वोदय पीजी कालेज से मझवारा मोड़ तक पहले दिन नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध बैनर पोस्टर को उतार कर जब्त कर लिया गया।इसके साथ ही अन्य को चेतावनी किया कि वे अपना बैनर पोस्टर स्वयं हटा लें अन्यथा उनसे जुर्माने के साथ वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशाशी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि नगर पंचायत में लगे अवैध बैनर पोस्टर एक तरफ जहां नगर की छवि खराब हो रही है। वहीं यातायात को भी प्रभावित करते है। इस अवसर पर रंजीत कुमार, रामप्रताप यादव, बृजेश गुप्ता, वीरेंद्र, राम प्रताप मुन्ना, विमलेश, रमाकांत आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed