फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If there was a hindrance in electrification, it was broken, but now forgot to make it, the problems of the passengers increased

विद्युतीकरण में बाधा बना तो तोड़ तो दिया, लेकिन अब बनाना भूले, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Sat, 26 Jun 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
If there was a hindrance in electrification, it was broken, but now forgot to make it, the problems of the passengers increased
इंदारा (मऊ)। पूर्वोत्तर रेलवे के जिम्मेदारों ने विद्युतीकरण में बाधा बनेे इंदारा जंक्शन के बदहाल फुट ओवरब्रिंज को दो वर्ष पूर्व तोड़कर हटा दिया गया। लेकिन अब विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद रेलवे के जिम्मेदार नया फुट ओवरब्रिज बनाना भूल गए। फलरूवरूप एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए कोई पुल न होने से यात्री रेलवे ट्रैक को पार करने को मजबूर हैं। उधर इस समस्या के निदान को लेकर बीते वर्ष वार्षिक निरीक्षण करने आए पूर्वोत्तर के महाप्रबंधक से भी स्थानीय लोगों ने मांग कर चुके है।
विज्ञापन

इंदारा जंक्शन पर दो दशक पूर्व फुट ओवरब्रिज बनाया गया था। लेकिन इस ओवरब्रिज का एक बार भी मरम्मत कार्य न होने से बदहाल हो गया था। जर्जर पुल की समस्या को लेकर अमर उजाला ने बीते 24 नवंबर 2018 को समाचार भी प्रकाशित किया था। जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने विद्युतीकरण का कार्य शुरू होने पर बाधा पहुंचा रहे इस जर्जर पुल को हटा दिया। लेकिन विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब तक इंदारा जंक्शन पर नया पुल बनाने का कार्य नहीं हो सका। जबकि जंक्शन होने के चलते कई ट्रेनों का ठहराव यहां होता है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं जंक्शन से रोजाना वाराणसी, मऊ, बलिया, गोरखपुर, सूरत, मुंबई, दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की आवाजाही है। ऐसे में खुला प्लेटफार्म होने से खतरे की संभावना बनी रहती है। प्लेटफार्म दो नंबर पर ट्रेनों का ठहराव होने पर यात्री रेलवे ट्रैक पर जान हथेली पर रखकर पार करते हैं और ट्रेन पकड़ते है।यहीं नहीं बस्ती से यहां ट्रेन आने पर लोग उत्तरी छोर से ही बाहर निकलते व प्रवेश करते हैं। क्षेत्र के समाजसेवी राणा प्रताप यादव, संजय तिवारी, रामप्रताप यादव मिथिलेश मदेशिया ने बताया कि विभाग को कई बार शिकायत की गई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस संबंध वाराणसी डीआरएम कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार बताया की वह अवकाश पर है, इस मामले में वापस आने पर जानकारी लेने के बाद कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed