फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If the exam was missed, the girl gave her life by hanging

परीक्षा छूटी तो फंदा लगाकर छात्रा ने दी जान

Tue, 29 Mar 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
If the exam was missed, the girl gave her life by hanging
मृतक निशा यादव। फाइल फोटो,आत्महत्या वाले में फोटो - फोटो : MAU
मधुबन। थाना क्षेत्र के नुरुल्लाहपुर गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। यह कदम उसने भूगोल की परीक्षा छूटने पर उठाया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाया। घटना से परिजन सहित पूरा गांव सदमे में है। गांव निवासी अच्छे लाल यादव की पुत्री निशा यादव बापू स्मारक इंटर कॉलेज दरगाह में कक्षा 12 की छात्रा थी। सोमवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट भूगोल का पेपर था। बताया जा रहा है की इंटरमीडिएट के अधिकतर पेपर द्वितीय पाली में होते हैं। इसलिए वह यह सोचकर दोपहर साढ़े 12 बजे घर से निकली थी। केंद्र पर पहुंची, तो परीक्षा पहले पाली में समाप्त होने की बात पता चली। निराश छात्रा घर आई और 500 कदम दूर बगीचे में फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को गांव के कुछ बच्चे बकरी चराने निकले, तो किशोरी को फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया। सूचना पर परिजन समेत प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय पुलिस कर्मियों संग मौके पर पहुंच और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed