फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If the closed cotton mill is operational then the development of the district will get wings

बंद काटन मिल चालू हो तो जिले के विकास को लगेंगे पंख

Sat, 19 Nov 2022 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
If the closed cotton mill is operational then the development of the district will get wings
मऊ। आजमगढ़ से जिले से अलग होकर एक अलग जनपद के रूप में 34 वर्ष में जिले में तमाम नए आयाम स्थापित हुए हैं। जिले को करोड़ों के कई प्रोजेक्ट की सौगात मिली है। अब चार घंटे में लखनऊ पहुंचना आसान हो गया है। मेडिकल कालेज खोलने की स्वीकृति मिली है। नगरपालिका का विस्तार होने से विकास गति तेज होगी। नगर क्षेत्र में बंद चल रही काटन मिल खुल जाए तो जिले के विकास को पंख लग सकते हैं। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय के प्रयास से 19 नवंबर 1988 को जीवन राम छात्रावास के प्रांगण में तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने मऊ जिला बनाने की घोषणा की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ ने जिले में वाराणसी-भटनी को बड़ी लाइन, दो ओवरब्रिज, राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्म जीव ब्यूरो, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय सहित तमाम प्रोजेक्ट की स्थापना कराया। लेकिन उनके निधन के बाद विकास गति ठहर सी गई। लेकिन अब एक बार फिर विकास गति को रफ्तार मिलने लगी है। करोड़ों रुपये की लागत से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सौगात मिली है। अब जिलेवासियों को चार घंटे में लखनऊ की यात्रा करना आसान हो गया है। इसी तरह करोड़ों की लागत से मऊ-गोरखपुर फोरलेन की सौगात मिली है। इसके साथ ही मऊ डिपो वर्कशाप, मऊ रोडवेज का सुंदरीकरण सहित मऊ-शाहगंज रेलमार्ग का विद्युतीकरण, रेलवे स्टेशनों का सुंदरीकरण, इंदारा-दोहरीघाट आमान परिवर्तन, मऊ जंक्शन पर वाशिंगपिट, सहित तमाम प्रोजेक्ट की सौगात मिली है। परदहां की स्पीनिंग और स्वदेशी कॉटन मिल दशकों से बंद पड़ी हैं। बंद मिल चालू हो जाए तो जिले के विकास गति तेज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed