फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If negligence is found in voter list revision work, action will be taken

Mau News: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में मिली लापरवाही तो होगी कार्रवाई

Sun, 24 Nov 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
If negligence is found in voter list revision work, action will be taken
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली। साथ की कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर गुणवत्तापरक शिक्षा का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बूथ पर मौजूद बीएलओ से अब तक भरे गए फार्म, डोर टू डोर सर्वे की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एक जनवरी 2025 को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। इसके साथ ही जो लोग मृतक हो गए या बाहर रह रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। उन्होंने बीएलओ से कहा कि मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान दिवस पर सभी बूथ खुले रहने चाहिए और मतदाता पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष और सुचारु ढंग से संपन्न कराया जाए। चेतावनी दी कि 18 वर्ष या उससे ऊपर के कोई भी मतदाता का नाम सूची में छूटने ना पाए। वही प्राथमिक विद्यालय कोपागंज एक में रसोई घर में भोजन का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय कोपागंज कक्षा एक के बच्चों ने कविता सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed