फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If found lack of verification, the principals will be processed

सत्यापन में कमी मिली तो प्रधानाचार्यों पर होगी कार्रवाई

Wed, 02 Dec 2020 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
If found lack of verification, the principals will be processed
मऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बुधवार को जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक बुधवार को नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कालेज के सभागार में ली। इसमें यूपी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की गाइडलाइन को बताया। साथ ही समय सीमा के अंदर विद्यालयों में आधारभूत सूचनाओं को वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्कूलों को अपनी आधारभूत सूचनाएं सीसीटीवी कैमरा, लिंटर युक्त कमरों की संख्या और आकार, पेपर रखने को लोहे की अलमारियों की संख्या, स्कूल में अग्निशमन उपकरण की संख्या, स्कूल में चहारदीवारी है या नहीं, स्कूल में बिजली, जेनसेट की स्थिति, पेयजल, टॉयलेट की स्थिति, कंप्यूटर सिस्टम और दो कंप्यूटर आपरेटर की उपलब्धता आदि की सूचनाएं वेबसाइट पर पांच दिसंबर तक अपलोड करना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर सूचनाएं अपलोड होने के बाद जिला प्रशासन से गठित चार सदस्यीय टीम अपलोड सूचनाओं का सत्यापन करेगी। सत्यापन में कमी मिलने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड के मोबाइल एप से विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को यह मैपिंग खुद ही करनी होगी। इस एप को एंड्रायड फोन में डाउनलोड करना होगा। संचालन तालीमुद्दीन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद मजहर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed