{"_id":"6009b4fd8ebc3e2c3c680fad","slug":"if-farmers-change-their-perspective-farming-can-be-made-profitable-mau-news-vns5704442191","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नजरिया बदलें तो खेती को बनाया जा सकता है लाभदायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नजरिया बदलें तो खेती को बनाया जा सकता है लाभदायक
विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक में आयोजित किसान मेला में स्टाल का निरीक्षण करते घोसी विधायक विजय राजभर।
- फोटो : MAU
मऊ। जिले के विभिन्न ब्लाकों में किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला, गोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन ब्लाक परिसर में किया गया। किसानों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को नजरिया बदलने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ ही वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाए।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार ब्लॉक के सभागार में बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की तरफ से किसान संगोष्ठी और किसान निवेश मेला का आयोजन किया गया। किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के सुझाव के साथ ही उनकी समस्याओं का भी कृषि वैज्ञानिकों ने समाधान किया। गोष्ठी को सबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक एस के सिंह ने मसाले की खेती, बागवानी, केला, सब्जी, फूलों की खेती आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसान अपना नजरिया बदलें तो खेती को लाभदायक बनाया जा सकता है। जरूरत है वैैज्ञानिक ढंग से सोच विकसित करने की। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में शानदार काम करने वाले किसानों को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय विधायक ने सम्मानित किया। मेला में कृषि की नई तकनीक, फसल सुरक्षा,के बारे में जानकारी दी गई। वहीं गन्ना विभाग द्वारा गन्ने की खेती और विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई । इस किसान मेले में किसानो को जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार,धीरेंद्र कुमार राय, नीरज गुप्ता, अमित, राजबहादुर सिंह, खंड विकास अधिकारी देव कुमार आदि ने भी सुझाव दिया। किसान मेले में विभिन्न विभागों, संस्थाओं की ओर से स्टाल लगाए गए थे।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन ब्लाक परिसर में किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों ने वैज्ञानिक विधि से खेती के गुर बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुरेश सिंह रहे। खंड विकास अधिकारी जयेश सिंह ने कहा कि किसान कल्याण मिशन अभियान के तहत ब्लाक स्तर पर प्रदर्शनी मेला व गोष्ठी के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा अधिक उत्पादन करने के बारे में बताया गया। जिससे किसानों को अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बीमा फसल योजना की दी जानकारी
मेले में पशुपालन विभाग, प्रधानमंत्री बीमा फसल योजना, स्वयं सहायता समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास परियोजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य, उद्यान विभाग,लघु सिंचाई समाज कल्याण आदि विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर किसानों को जानकारी दी गई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिह, सहायक उद्यान निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. दिलीप कुमार सिंह, सुरेंद्रनाथ यादव, एडीओ एजी हरिलाल अभिषेक तिवारी, मिलन सिह, चिंता देवी आदि उपस्थित रहे।
इन किसानों का हुआ सम्मान
कृषि विभाग और ग्राम एवं उद्योग विकास समिति द्वारा आयोजित किसान मेला और गोष्ठी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक द्वारा कृषि क्षेत्र में अच्छी उपज और योगदान को लेकर क्षेत्र के किसान परमहंस राय ,उमाशंकर ,रामदेव ,राजदेव ,राम सुमेर सिंह,चंद्रबली सिंह आदि को सम्मानित किया गया।