फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If call goes from Lucknow, everyone's work will be done: OP Rajbhar

Mau News: लखनऊ से फोन जाएगा तो सबका काम होगा ः ओपी राजभर

Sun, 05 May 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
If call goes from Lucknow, everyone's work will be done: OP Rajbhar
मऊ। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनिवार को नगर के निजी हॉल में एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष कितना भी हेलिकॉप्टर उतारे, चाहे जीतना भी जोर लगा ले। लेकिन एनडीए की ताकत के आगे सब बेकार होगा। कहा कि चुनाव के बाद एक नंबर दिया जाएगा, जिससे जनपद के हर व्यक्ति की समस्या का चंद मिनटों में समाधान होगा। जब किसी भी अधिकारी को लखनऊ से फोन आएगा, तो थाना, ब्लॉक और तहसील से संबंधित हर समस्या का समाधान होगा। सरकार में अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी से कामों को पूरा करने के लिए दिया गया है। कहा कि दिल्ली से उनको मंत्रालय पूछकर दिया है। कुछ लोग उनकी बात को दूसरे तरीके से पेश कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखने के जोश की बात करनी पड़ती है। कहा कि एनडीए के लोग दृढ़संकल्प होकर जीत के लिए लग गए हैं। हार की बौखलाहट में कुछ लोग अनर्गल बयान दे रहे हैं। लेकिन एनडीए के आगे सभी लोग टिक नहीं पाएंगे। विकास की जो बयार रही है उसे और अधिक धार दिया जाएगा। जिससे केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं को समाज के हर वर्ग को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed