फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ideas come from

बाबा साहेब के विचारों से ही आएगी समरसता

Fri, 01 Apr 2016 11:38 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Fri, 01 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
ideas come from
प्रेस कांफ्रेंस
हुजन समाज पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक नगर में हुई। इसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की तैयारी पर चर्चा की गई। इस दौरान जोन कोआर्डिनेटर कैलाश चौहान ने डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम की समीक्षा की। कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर के विचारों से ही देश में समरसता संभव है। 
विज्ञापन

 


कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सोच है कि देश व प्रदेश में समतामूलक भाईचारा समाज की स्थापना हो।  कहीं भी अमीरी, गरीबी की खाई न रह जाय। कहा कि पार्टी की मुखिया मायावती जब  प्रदेश की मुख्यमंत्री होती है तो सबको एक नजर से देखती हैं। सबका उत्थान और पूरे प्रदेश में विकास  और कानून का राज चलता है साथ ही सभी को सम्मान भी मिलता है। 

विज्ञापन

 


विशिष्ट अतिथि अजय कुमार पूर्व मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से सभी समाज के सामाजिक भाईचारा पूरे तन-मन, जीजान से लगकर हर बूथ पर जाकर संगठन का कार्य कर रही है।  समाज को आगे बहुुजन समाज के मिशन को समझाकर और बहन जी के नीतियों को घर-घर पहुॅंचाने में पूरी अपनी क्षमता से लग कर बसपा को मजबूत करें।  कहा कि कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सरकार को उखाड़ फेेक देने की संकल्प लिया। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदर प्रत्याशी भीम रामभर ने कहा कि 13 अप्रैल को एक-एक कार्यकर्ता को अंबेडकर जयंती पर लखनऊ पहुॅंचकर अपनी ताकत को बड़ी मजबूती के साथ दिखाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed