फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ID of 42 paddy purchasing centers locked from government level due to arrears of farmers

किसानों का बकाया होने से शासनस्तर से लॉक की गई 42 धान क्रय केंद्रों की आईडी

Tue, 09 Feb 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
ID of 42 paddy purchasing centers locked from government level due to arrears of farmers
मऊ। शासन की ओर से धान खरीद के लिए तय की गई मियाद के 19 दिन शेष रह गए हैं लेकिन अभी लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। जिले में पचास हजार एमटी धान की खरीद का लक्ष्य है लेकिन अभी तक 8633 किसानों से 38023.324 एमटी धान की खरीद हो सकी है। जबकि 1132 किसानों का छह करोड़ बकाया चल रहा है। किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान न होने से शासन ने 42 धान क्रय केंद्रों की आईडी लॉक कर दी है। वर्तमान में सिर्फ 15 क्रय केंद्रों पर ही धान खरीद चल रही है। सभी धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद न होने से आढ़ती किसानों से औने पौने दाम पर धान खरीद रहे हैं। किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रशासन की तरफ से जिले में 57 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। विभाग की तरफ से इस वर्ष 50 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। धान खरीद की समय सीमा में 19 दिन ही शेष हैं। लेकिन इस समय मात्र 15 क्रय केंद्रों पर ही धान खरीद हो रही है। जो क्रय केंद्र चल रहे हैं वह काफी दूर होने से किसान अपनी फसल को बेच नहीं पा रहे हैं। धान क्रय केंद्रों पर बकाया होने से शासन ने 42 धान क्रय केंद्रों की आईडी लाक कर दी गई है। अब तक 8633 किसानों से 38023.324 एमटी की खरीद हो सकी है। मिलरों की तरफ से धान कुटाई धीमी गति करने से किसानों का भुगतान फंसा पड़ा है। अभी तक लगभग 1132 किसानों का छह करोड़ बकाया चल रहा है। किसानों का कहना था कि घर का खर्च चलाने के लिए पैसे नहीं है। अधिक ब्याज पर कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। भुगतान कब तक होगा पता नहीं चल पा रहा है। भुगतान अविलंब नहीं किया गया तो ने आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
किसानों के बकाये का भुगतान करने के लिए एजेंसियों को निर्देश दिया गया है। समीक्षा में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- के.. हरि सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन

एजेंसी खरीद लक्ष्य एमटी में
पीसीएफ 13262 25500
खाद्य निगम 21912.78 18000
यूपी एग्रो 1760.08 3500
भारतीय खाद्य निगम 1088.42 3000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed