फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Icy westerly winds again increased the shiver, fog stopped the speed

Mau News: बर्फीली पछुआ हवाओं फिर बढ़ाई सिहरन, कोहरे ने रोकी रफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Icy westerly winds again increased the shiver, fog stopped the speed
मऊ। जिले में भीषण ठंड का असर लोगों को कंपा रहा है। विभिन्न इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शनिवार को तीन किमी की रफ्तार से चल रहीं सर्द हवाओं के आगे गर्म कपड़े मानों बेअसर साबित हो रहे हैं। वातावरण में नमी बढ़ती जा रही है। शनिवार को तड़के धुंध छाए रहने के चलते लोग घरों से देर से निकले। सुबह के समय आकाश में बादल छा गए। दिनभर सूरज नहीं दिखा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। बीते कई दिनों से ठंड बढ़ने के बाद से गरम कपड़ों की दुकान पर लोगों की भीड़ दिखने लगी है। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शीतलहर का कहर का प्रकोप जारी रहने से आम लोगों परेशानी बढ़ती ही जा रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पछुआ हवा चलने से वातावरण में नमी बढ़ती ही जा रही हैं। शुक्रवार की शाम से कोहरा पड़ने के चलते वाहन संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को तड़के धुंध छाई रही। लोग घरों से देर से निकले। सबसे परेशानी रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। शनिवार को तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 93 प्रतिशत रही। जबकि तीन किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। बर्फीली हवाओं के चलने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। पटरी दुकानदार भी शाम होते ही अपना काम समेटकर घरों का रास्ता नाप ले रहे हें। ऐसे में निजी सवारी वाहनों के कम चलने से लोगों को भारी असुविधा का सामना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed