फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ICU has become the show piece due to lack of technical staff

तकनीकी कर्मचारियों के अभाव से शो पीस बना है आईसीयू

Wed, 28 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
ICU has become the show piece due to lack of technical staff
मऊ। जिला अस्पताल में 2014 में गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) स्थापित किया गया लेकिन तकनीकी कर्मियों की कमी से आईसीयू बंद चल रहा है। इसकी वजह से गंभीर मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। आईसीयू की जरूरत पड़ने पर मरीजों को अन्य जिले के अस्पताल जाना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में आईसीयू स्थापित की गई। इतने समय बीत जाने के बाद भी प्रशिक्षित चिकित्सक तथा कार्डियोलॉलिस्ट की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसकी वजह से मरीजों को आईसीयू का लाभ नहीं मिल रहा है। वर्तमान में आईसीयू बंद रहने से सड़क दुर्घटना या दूसरे गंभीर मरीजों को सदर अस्पताल में लाने पर प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया जा रहा है। सीएमएस डा. बृजकुमार ने कहा कि तकनीकी स्टाफ की कमी से आईसीयू को शुरू नहीं किया जा सका है। शासन को कई बार पत्र भेजा गया, लेकिन शासन की तरफ से कोई सार्थक जवाब नहीं आया। इससे चाहकर भी आईसीयू नहीं शुरु कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed