फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   I am Hanuman, those who block the path will fail- OP Rajbhar

मैं हनुमान हूं, रास्ता रोकने वाले असफल होंगे- ओपी राजभर

Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
I am Hanuman, those who block the path will fail- OP Rajbhar
भासपा द्वारा घोसी के लाखीपुर मैदान में सावधान रैली में हाथ उठाकर अपने दल के नेताओं संग कार्यकर्त? - फोटो : MAU
घोसी। सुभासपा की सावधान यात्रा मंगलवार को नगर से सटे लाखीपुर स्थित पोखरा के मैदान पर पहुंची तो समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को फूल मालाओं से लाद दिया। ओमप्रकाश भीड़ को देख गदगद हो गए। कहा कि मैं तो हनुमान हूं। मेरा रास्ता रोकने वाले असफल होंगे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्मण के मूर्छित होने पर जब हनुमान का संजीवनी बूटी लाने के लिए जाते समय कुछ छद्मवेश धारियों ने रास्ता रोकने की कोशिश की थी लेकिन हनुमान संजीवनी लेकर लक्ष्मण को जीवित कराने में सफल हुए। इसी प्रकार इस समय बहुत से लोग मेरा रास्ता रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसे लोग असफल होंगे। दावा किया कि आज की भीड़ इसकी साक्षी है। कहा कि सुभासपा की सरकार बनती है तो राजभर समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाकर सम्मानित किया जायेगा। आह्वान किया कि बिहार के पटना में होने वाली विशाल सावधान यात्रा में प्रतिभाग कर वर्तमान सरकार के परिवर्तन का संकेत मजबूती दें। कहा कि आप सभी की बातों को अवगत कराने के लिए मुख्यमंत्री से भी मिला था। इस दौरान अंकित सिंह गांधी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर, अरुण राजभर, लक्ष्मी राजभर, राकेश गोंड, राजमती निषाद,ड ाक्टर संतोष पाण्डेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed