फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Husband, mother-in-four people, including prison

पति, सास समेत चार लोगों को कैद

Thu, 30 Jun 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 30 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति, सास, जेठ व जेठानी को दोषी पाते हुए सात वर्ष का सश्रम कारावास की सजा के साथ ही कुल 17-17 हजार रुपया अर्थदंड निर्धारित किया। मामला थाना सरायलखंसी क्षेत्र का है।
विज्ञापन



मामले के अनुसार गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के मदनही गांव निवासी नागेश्वर गुप्ता पुत्र मुनेश्वर की तहरीर पर महिला आयोग के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। इसमें बढुआगोदाम निवासी पति उमेश गुप्ता व जेठ लक्ष्मी गुप्ता पुत्रगण जंगबहादर, जेठानी मीना गुप्ता पत्नी लक्ष्मी गुप्ता व सास सुशीला पत्नी जंगबहादुर को आरोपी बनाया। वादी का कथन था कि उसकी लड़की प्रतिमा की शादी वर्ष 2005 में उमेश गुप्ता के साथ हुई थी। आरोपी दहेज के लिए उसकी लड़की को प्रताड़ित करते रहे। इसी को लेकर 22 मार्च 2008 को आरोपियों ने उसकी लड़की प्रतिमा को मार डाला।
विज्ञापन



कोर्ट में अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए एडीजीसी श्रीप्रकाश यादव व अधिवक्ता फतेह बहादुर सिंह ने वादी सहित कुल सात गवाहों को पेश कर अपना पक्ष रखा। बचाव पक्ष से कहा गया कि उसे झूठा फंसाया गया है। एडीजे ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद उमेश गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, मीना गुप्ता व सुशीला को दहेज हत्या व प्रताड़ना का दोषी पाया। दोषी पाए जाने के बाद सभी को दहेज हत्या में सात वर्ष का सश्रम कारावास की सजा, प्रताड़ना में दो-दो वर्ष की सजा के साथ ही दो-दो हजार रुपया अर्थदंड तथा दहेज अधिनियम में पांच-पांच वर्ष की सजा के साथ ही 15-15 हजार रुपया अर्थदंड की सजा का निर्णय सुनाया। अर्थदंड न देने पर क्रमश: तीन माह व दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed