{"_id":"6804e4c3cfda44c8960d665b","slug":"husband-gave-triple-talaq-to-50-year-old-woman-case-filed-against-three-case-of-muhammadabad-kotwali-area-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 50 वर्षीय महिला को पति ने दिया तीन तलाक, तीन पर केस, मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 50 वर्षीय महिला को पति ने दिया तीन तलाक, तीन पर केस, मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला
Sun, 20 Apr 2025 05:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 20 Apr 2025 05:42 PM IST
सार
वलीदपुर भीरा मुहल्ले में पचास वर्षीय महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता अब तीन पुत्री और एक पुत्र को लेकर भटक रही है। न्याय की मांग कर रही है।
विज्ञापन
तीन तलाक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत के भीरा मुहल्ला निवासी 50 वर्षीय महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर न्याय के लिए पहुंची महिला की शिकायत व पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने शनिवार की रात पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
दर्ज मुकदमे के अनुसार भीरा मुहल्ला की रहने वाली रिजवाना की तीन पुत्री और एक पुत्र है। 12 दिसंबर 2024 को उसके पति अशरफ ने उसे तीन तलाक दे दिया। जब पुलिस के पास मामला पहुंचा तो पति ने सुलह समझौता करके बच्चों के भरण पोषण के लिए हर माह 10 हजार रुपये देना स्वीकार किया था। लेकिन इस दौरान पैसा नहीं दिया।
विज्ञापन
बताया कि उसकी पुत्रियों का निकाह करने की उम्र हो गई है। पैसे मांगने पर आए दिन अशरफ उसका भाई कमरूजमा और सफरूजमा गाली देते और मारते पीटते हैं। गत दिवस मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि तीन माह पहले पति ने भरण पोषण के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह देने पर समझौता किया था। नहीं देने पर महिला ने शिकायत की है, मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।