फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Husband gave his life when wife did not farewell

पत्नी की विदाई न होने पर पति ने दे दी जान

Wed, 16 Mar 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Husband gave his life when wife did not farewell
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम इंदारा मेला मैदान निवासी 27 वर्षीय युवक ने मंगलवार की रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। कारण पत्नी की विदाई न होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता बाबूलाल ने बताया कि उसके बेटे सर्वेश (27) की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। 13 मार्च को उसका बेटा बहु को लेने अपने ससुराल गया हुआ था। लेकिन पत्नी के न आने की बात से वह अकेले घर चला आया। मंगलवार की रात बिना भोजन किए ही अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद जब उसका छोटा भाई उसे खाना देने उसके कमरे में तक गया और आवाज लगाई। इस पर भी दरवाजा नहीं खुला। किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो सर्वेश पंखे के हुक पर लटकता मिला। शोरगुल होने पर पास पड़ोस के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ हरेराम मौर्य ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed