फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Husband attacks wife with knife while returning home from school

Mau News: स्कूल से घर लौट रही पत्नी पर पति ने चाकू से किया हमला

Fri, 17 Nov 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Husband attacks wife with knife while returning home from school
हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा कस्बा में शुक्रवार की दोपहर में स्कूल से पढ़ाकर घर जा रही महिला पर उसके पति ने ही चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हमला करने के बाद हमलावर पति मौके से फरार हो गया। उधर दिन दहाड़े घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी पर भर्ती करा मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के अतरौल पांडेय गांव निवासी वीरभावती देवी (25) का विवाह थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी भूपेंद्र राजभर के साथ हुई है। बीते कई माह से वीरभावती देवी अपने मायके में रहकर रतनपुरा कस्बा स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। शुक्रवार को वह रोज की तरह स्कूल गई हुई थीं, वहां स्कूल की छुट्टी होने पर उसका पति भूपेंद्र वहां पहुंच गया। यहां पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इसी बीच उसके पति ने महिला पर चाकू से ताबड़ातोड़ हमला बोल दिया। महिला की पीठ तथा हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर हलधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार किया गया। घटना के संबंध में एसओ हलधरपुर राजेश प्रभाकर ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मामले की जांच पुलिस कर रही है। अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed