फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Husband arrested for not depositing maintenance money

Mau News: भरण पोषण की धनराशि जमा नहीं करने पर पति गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for not depositing maintenance money
घोसी कोतवाली पुलिस ने रविवार को पहाड़पुर गोलगड़ही गांव निवासी एक व्यक्ति को पत्नी के भरण पोषण की धनराशि जमा नहीं करने पर न्यायालय के आदेश पर रविवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गोल गड़ही गांव निवासी संजय चौहान की पत्नी यशोदा चौहान ने परिवार न्यायालय मऊ में भरण पोषण के लिए वाद दाखिल किया है। जिसको लेकर न्यायालय ने संजय चौहान को प्रतिमाह चार हजार रुपये पत्नी यशोदा चौहान को देने के लिए निर्देशित किया था। संजय चौहान न्यायालय का अवहेलना करते हुए धनराशि जमा नहीं किया। भरण पोषण की धनराशि 58 हजार रुपये हो गया। जिसको लेकर न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। जिसके आदेश पर घोसी कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed