फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hundreds of villagers surrounded the Amila police post

सैकड़ों ग्रामीणों ने अमिला पुलिस चौकी का किया घेराव

Sun, 04 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of villagers surrounded the Amila police post
अमिला (मऊ)। घोसी कोतवाली के अमिला पुलिस चौकी पर रविवार की सुबह 11 बजे 500 से ज्यादा ग्रामीणों ने घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में नशे का अवैध व्यापार तस्करों द्वारा खुलेआम किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जबकि ग्रामीणों द्वारा कई बार चौकी के पुलिस अधिकारियों से तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। एक घंटे बाद कोतवाल के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और विरोध समाप्त किया। ग्रामीणों ने चेताया कि दिए गए आश्वासन पर अमल न होने पर ग्रामीण दोबारा प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर अमिला, खनिगह, रकबा, चौहानपुरा, अकटहवा, हवाकपुरा, बसावनपुर, नवकापुरा, चिरैयाडाड़ सहित अन्य गांवों के 500 से ज्यादा ग्रामीणों ने अमिला पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों पर क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी मीनू चौहान, लालती चौहान, धनेसरी, सविता आदि महिलाओं ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता से तस्करों का मनोबल बढ़ रहा है। आरोप लगाया कि क्षेत्र के रकबा और बुद्धिकापुरा गांव में हुई हत्याओं का खुलासा भी पुलिस द्वारा अब तक नहीं किया जा सका है। पुलिस चौकी के घेराव की सूचना पाकर घेराव से पहले पहुंच चुके घोसी निरीक्षक समर बहादुर सिंह से ग्रामीणों ने पुलिस चौकी प्रभारी तथा समस्त स्टॉफ को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक कोतवाल और ग्रामीणों के बीच चले वार्ता के बाद कोतवाल ने इस मामले को पुलिस अधिकारियों से अवगत कराकर उनकी मांग को पूरी करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रेमचंद्र पटेल, प्रमिला, सोनी देवी, मंजू, मार्कण्डेय सिंह, रमाकांत, त्रिलोकी प्रसाद, विवेक राय, रामकेवल, हरिकेश, हौसिला चौहान ,प्रवीण, जयप्रकाश व सुरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed