फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hundreds of scavengers reached the SP office by taking out a procession

जुलूस निकालकर एसपी कार्यालय पहुंचे सैकड़ों सफाईकर्मी

Wed, 15 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of scavengers reached the SP office by taking out a procession
मऊ। शहर कोतवाली में मंगलवार को सफाई नायक के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर बुधवार की सुबह सफाईकर्मियों में जबरदस्त आक्रोश दिखा। सफाईकर्मी लामबंद होकर चौकी प्रभारी भीटी के निलंबन की मांग करते हुए सड़कों पर जुलूस निकाला। सैकड़ों की संख्या में सफाईकर्मी कूड़ा उठाने वाले वाहन लेकर दोपहर करीब 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर थानों से लेकर सभी सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर कोतवाली में सफाई कर्मी साफ-सफाई कर रहे थे। मंगलवार को सफाई कर्मचारियों को दोपहर का खाने का पैकेट पहुंचाने गए सफाई नायक एनाम खान के साथ कोतवाली में भीटी चौकी प्रभारी शिवमूर्ति तिवारी ने दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धक्का दे दिया, जिससे उनका कुल्हा खिसक गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सफाई कर्मचारी आक्रोशित हो गए। नगर पालिकाध्यक्ष मु. तैय्यब पालकी ने बताया कि एक प्रकरण में कुछ लोग शहर कोतवाली में पकड़ कर लाए गए थे। इसी समय सफाई नायक भी पहुंचे और गलती से चौकी प्रभारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने उपनिरीक्षण शिवमूर्ति तिवारी को निलंबित कर दिया जिसके बाद सफाईकर्मियों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में मंगलवार की शाम सफाई नायक के साथ दुर्व्यवहार के मामले में एसपी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर को प्रकरण की जांच सौंपी है। सफाई कर्मचारियों ने एसपी सुशील घुले से मिलकर दरोगा के निलंबन की मांग की। आरोप लगाया कि भीटी चौकी इंचार्ज शिव मूर्ति तिवारी ने सफाई नायक एनाम खान से दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धक्का दे दिया था, जिससे उनका कुल्हा खिसक गया। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई नायक के साथ शहर कोतवाली में हुए दुर्व्यवहार से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने छोटे व बड़े वाहनों में कचरा भरकर जुलूस निकाला। सड़क पर एक साथ सैकड़ों की संख्या में निकले सफाईकर्मियों के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम को समाप्त कराने को लेकर पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। बाल निकेतन मोड़ से जुलूस निकालकर आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा होते हुए सफाईकर्मियों ने एसपी कार्यालय के बाहर सड़क पर वाहन खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed