फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hunarbaaz program was organised on the occasion of Rani Lakshmibai's birth anniversary.

Mau News: रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर हुनरबाज कार्यक्रम हुआ

Wed, 19 Nov 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Hunarbaaz program was organised on the occasion of Rani Lakshmibai's birth anniversary.
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में अभाविप के तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर आयोजित हुनरबाज
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में नगर के डीसीएसके महाविद्यालय सभागार में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें हुनरबाज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें डीसीएसके महाविद्यालय व सोनी धापा इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाषण, संगीत व नृत्य में प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने कहा कि हर महिला के अंदर लक्ष्मीबाई हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आकांक्षा राय ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई केवल झांसी की रानी ही नहीं थीं, बल्कि वे भारत की उस उग्र ज्योति की प्रतीक थीं, जिन्होंने अंग्रेजी शासन की नींव को हिला दिया था। उन्होंने साबित किया कि देशप्रेम किसी आयु, किसी पद या किसी क्षमता का मोहताज नहीं होता। चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध खड़े होना ही सच्चे नागरिक का कर्तव्य है। प्रांत मीडिया सह संयोजक अविनाश गुप्ता ने कहा कि जब हम रानी लक्ष्मीबाई को याद करते हैं, तो यह केवल इतिहास को दोहराना नहीं है। यह खुद को याद दिलाना है कि हर महिला के अंदर एक लक्ष्मीबाई छिपी हुई है। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रो.धनश्याम दुबे, सलोनी सिंह, अंशु सिंह पटेल, गायत्री खरवार, आशुतोष गुप्ता, अनुज खरवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed