फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   How will the quality of education improve, lack of teachers

कैसे सुधरेगी शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की कमी

Sat, 18 Dec 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
How will the quality of education improve, lack of teachers
मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है। लेकिन जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इससे छात्र छात्राओं को कोर्स पिछड़ने की चिंता सताने लगी है। हालत यह है कि जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 176 के सापेेक्ष 100 शिक्षकों की ही तैनाती है। अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। आला अधिकारी शासन स्तर से नियुक्ति होने की प्रक्रिया बताकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 14 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। विद्यालयों में शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त चलने से छात्रों को कोर्स पिछड़ने तथा अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है। शिक्षकों के रिक्त चल रहे पदों पर नजर डाला जाए तो प्रवक्ता के 40 पद के सापेक्ष पांच ही कार्यरत हैं। 120 सहायक अध्यापकों के सापेक्ष 66 हीकार्यरत हैं। इसी क्रम में 16 प्रधानाचार्य के सापेक्ष पांच की ही तैनाती है। शेष प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे विद्यालय संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालय सहरोज में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापकों का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। शिक्षकों के पद काफी समय से रिक्त चलने से नामांकन पर असर पड़ रहा है। यही हाल नगर के इमिलिया स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज का है। यहां भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, प्राणी विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के प्रवक्ता का पद रिक्त चल रहा है। प्रधानाचार्य नीलम गुप्ता का कहना है कि रिक्त चल रहे सहायक अध्यापक तथा प्रवक्ता के पद को लेकर विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को वैैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से गुणवत्तापरक शिक्षा देने का प्रयास जारी है। विद्यालयों में रिक्त चल रहे विषयों के सहायक अध्यापक तथा प्रवक्ता के तैनाती की प्रक्रिया शासन स्तर से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed