{"_id":"6a10a63aa5cf1d29e60645d4","slug":"house-counting-and-listing-work-for-census-begins-mau-news-c-295-1-mau1001-145884-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जनगणना के लिए मकान की गिनती और सूचीकरण का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जनगणना के लिए मकान की गिनती और सूचीकरण का काम शुरू
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट से जनगणना की की गई शुरूआत। संवाद
जनगणना-2027 के तहत जिले में मकान गणना और सूचीकरण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 के बीच संपन्न कराया जाएगा।
इससे पहले 7 मई से 21 मई 2026 तक स्वगणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। आगे जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से विकास योजनाओं के निर्माण एवं संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक आंकड़े उपलब्ध होते हैं।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं प्रगणकों को कार्य गंभीरता, पारदर्शिता तथा समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना कार्य में 5120 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें 4386 प्रगणक तथा 734 सुपरवाइजर शामिल हैं।
विज्ञापन
नामित प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक मकान से संबंधित सूचनाएं एकत्र करेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रगणकों को सही एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना कार्य में सहयोग करें।