फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hot winds blew at a speed of 10 km, temperature increased by four degrees Celsius

Mau News: 10 किमी की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं, चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

Mon, 21 Apr 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hot winds blew at a speed of 10 km, temperature increased by four degrees Celsius
जिले के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। तापमान में वृद्धि हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

तेज धूप और गर्म हवा से लोग बेहाल नजर आए। जिले के प्रमुख बाजारों मेें दोपहर में सन्नाटा रहा। लोग जरुरी कार्य से ही बाहर निकले।
शनिवार को मौसम में बदलाव आने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन रविवार को तेज धूप और गर्म हवा के चलते अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
आद्रता 47 प्रतिशत रही। 10 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। आद्रता 50 प्रतिशत थी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। वलीदपुर में सुबह लगभग 10 बजे ही तपिश शुरू हो गई। लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा दिखा। गर्मी व लू के थपेड़ों लोग बेहाल नजर आए। लोग गन्ने के जूस का सेवन करते दिखे।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र के पीएचसी मधुबन के चिकित्सक शिवानंद राम ने बताया कि मौसम में परिवर्तन की वजह से खांसी, बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं।
डॉ. एस एन राम ने कहा कि इस मौसम में सावधानी बरतने की जरुरत है। दिन में तेज धूप में घर से नहीं निकलना चाहिए।
शरीर को पूरी तरह कपड़ों से ढक कर ही बाहर निकलना चाहिए। धूप में से घर आने पर तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। बासी भोजन से परहेज करना चाहिए। हरी सब्जी और तरल पदार्थ का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। गमछा और चश्मा लेकर बाहर निकलना चाहिए। माैसमी फलों का सेवन करना चाहिए। शराब के सेवन से बचना चाहिए। कहा कि शराब के सेवन से शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed