फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hospitals not equipped with fire brigade

अस्पतालों में अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम नहीं

Sun, 16 Jul 2017 11:47 PM IST
mau news
mau news Updated Sun, 16 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hospitals not equipped with fire brigade
सहादतपुरा स्थित अली बिल्डिंग मार्केट में नही है कोई अग्निशमन का इंतजाम।
मऊ। लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में आग की घटना से मौत और मची तबाही के बाद जिले के अस्पतालों में अग्निशमन की लचर व्यवस्था पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी अस्पताल में आग की घटना नहीं हुई है लेकिन अगर ऐसा हुआ तो बड़े पैमाने पर तबाही होगी। इसकी वजह दो को छोड़ अन्य अस्पतालों में अग्निशमन का पुख्ता इंतजाम नहीं होना है। इसके अलावा अधिकतर निजी अस्पतालों के भवन अग्निशमन विभाग के मानक नक्शे के आधार पर नहीं बने हैं।  
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आग लगने की स्थिति में उसपर काबू पाने के लिए एक भी अग्निशमन यंत्र नहीं है। शहर के एक बड़े निजी अस्पताल में अग्निशमन यंत्र तो है लेकिन इनकी संख्या अपर्याप्त है। अग्निशमन के मानक के अनुसार मल्टीस्टोरी बिल्डिंग या सार्वजनिक भवनों का गेट इतना चौड़ा होना चाहिए कि कोई हादसा होने पर लोग आसानी से निकल सकें। लेकिन शहर के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल का गेट काफी संकरा है जिससे एक साथ कई लोग नहीं निकल सकते हैं। रात में तो सिर्फ इमरजेंसी गेट ही खुला रहता है। यदि यहां आग लग गई तो भारी क्षति हो सकती है। इसी प्रकार शहर के बीचोबीच स्थित अली बिल्डिंग का हाल है। इस बिल्डिंग में 350 दूकानें हैं। संकरी गलियां हैं। इस बाजार से निकलने के लिए मात्र चार रास्ते हैं। वे इतने संकरे और घुमावदार हैं कि कोई भी घटना होने पर भगदड़ मच सकती है और कई लोगों की जानें जा सकती हैं। ऐसे ही कई मार्केट शहर के भीतरी इलाके में हैं जो व्यावसायिक तो हैं पर मास्टर प्लान के मानकों के अनुसार नहीं हैं और न ही आग से बचाव के सुरक्षा मानकों को ही पूरा करते हैं। इस बाबत अग्निशमन विभाग की ओर से इन्हें नोटिस देने के बाद भी अग्निशमन व्यवस्था पर अमल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

00
सत्रह निजी अस्पतालों, छह व्यावसायिक भवनों के स्वामियों को नोटिस दिया गया है लेकिन भवन स्वामियों ने अग्निशमन व्यवस्था पर अमल नहीं किया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।-धर्मचंद्र, अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed