{"_id":"6a8894854da99aa0530d9d70","slug":"hospital-sealed-again-after-girls-death-mau-news-c-295-1-mau1001-150683-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बच्ची की मौत के बाद अस्पताल दोबारा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बच्ची की मौत के बाद अस्पताल दोबारा सील
विज्ञापन
सील होने के बाद भी बेसमेंट में धड़ल्ले से चल रहा था कथित अवैध अस्पताल, बच्ची की मौत के बाद दुबा
अमिला। घोसी तहसील क्षेत्र के बोझी में संचालित कथित अवैध अस्पताल में इलाज के बाद घर ले जाते समय एक माह की बच्ची की मौत के मामले में शुक्रवार को स्वास्थ्य और राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार और नायब तहसीलदार घोसी अमरनाथ की संयुक्त टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान बेसमेंट में बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाइयां और इलाज में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण मिले।
टीम ने अस्पताल को सील करने के साथ कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। खास बात यह है कि इसी भवन के प्रथम तल पर भी कथित अस्पताल संचालित होने की शिकायत पर पहले कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
बताया गया कि बीते 26 जुलाई को प्रसूता के पति से विवाद के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भवन के प्रथम तल पर संचालित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके बाद 29 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम तल पर संचालित अस्पताल के एक कमरे को सील कर दिया था।
ग्रामीणों का आरोप है कि सील की कार्रवाई के बावजूद अस्पताल संचालक ने बेसमेंट में कथित रूप से अस्पताल शुरू कर दिया और वहां मरीजों का इलाज किया जाने लगा।