{"_id":"f2868b2d5ca49319919c2c0af1cbbb4b","slug":"honorarium-payment-for-the-performance-of-chefs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय भुगतान के लिए रसोइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय भुगतान के लिए रसोइयों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 30 May 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ के तत्वावधान में रसोइयों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कहा कि हर वर्ष नवीनीकरण के नाम पर विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक कुछ खास लोगों की नियुक्ति कर दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष ऊषा देवी ने कहा कि शासन की ओर से जनपद के रसोइयों से जून माह में मिड-डे-मील बनवाया जा रहा है।
लेकिन रसोइयों को सिर्फ 10 माह का ही मानदेय दिया जाता है। अगर प्रशासन की ओर से मानदेय देने का आदेश जारी नहीं किया गया तो मिड डे मील का बहिष्कार किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार मध्याह्न भोजन योजना को कई जनपदों में स्वयंसेवी संस्थाओं को देकर पूर्व से कार्यरत रसोइयों को बेरोजगार कर रही है। रसोइयों को समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करेंगी। अंत में मई-जून माह का मानदेय देने सहित सीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरने को रणजीत भारती, प्रभुनाथ, संगीता, मनभावती, कमलावती, गीता, नंदकिशोर , शारदा आदि ने संबोधित किया।