फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Homeguard close to the MLA took honorarium without doing duty during his Pradhan's tenure, case registered

Mau News: विधायक के करीबी होमगार्ड ने अपने प्रधान के कार्यकाल में बिना ड्यूटी किए मानदेय लिया, केस दर्ज

Sun, 23 Feb 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Homeguard close to the MLA took honorarium without doing duty during his Pradhan's tenure, case registered
बढुआगोदाम। सरायलखंसी पुलिस ने ओन्हाईच ग्राम पंचायत के ग्रामीण की शिकायत पर पूर्व प्रधान अंबिका यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। मऊ सदर के सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के करीबी पूर्व प्रधान पर आरोप है कि उसने बिना ड्यूटी किए होमगार्ड के मानदेय का भुगतान किया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ओन्हाइच गांव निवासी चंद्रिका यादव ने आरोप लगाया कि उसके गांव का पूर्व प्रधान अंबिका यादव जो कि वर्तमान में होमगार्ड है। वर्ष 2011 में अपने ग्राम प्रधान के कार्यकाल में बिना ड्यूटी किये होमगार्ड का पूरा मानदेय ही नहीं उठाया बल्कि मनरेगा और केंद्र वित्त/राज्य वित्त/मजदूरी भी एक साथ लिया। जबकि यह कर्मचारी नियमावली के विपरीत है। बावजूद जिम्मेदारों की मिलीभगत के चलते होमगार्ड के पद पर रहते हुए मनरेगा की मजदूरी दिखाकर मजदूरी का पैसा अपने खाते में लेता रहा है। आरोप लगाया कि होमगार्ड मुख्तार गैंग का सक्रिय सदस्य है। विभागीय गोपनीयता भंग करता है। केंद्र, वित/राज्य वित्त की मजदूरी का भुगतान खाते में लेकर कूटरचना कर सरकारी धन का दुरुपयोग करता है।
विज्ञापन


मुझे बदनाम करने की साजिश
पूर्व प्रधान और होमगार्ड अंबिका यादव ने बताया कि मेरे खिलाफ दर्ज मुकदमा गलत है। मैंने कोई भी किसी तरह के सरकारी धन का गलत उपयोग नहीं किया। विपक्षी मुझे बदनाम करने का साजिश रच रहे हैं। इसके खिलाफ मैं कोर्ट में अपील करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान और होमगार्ड अंबिका यादव के खिलाफ शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
शैलेश सिंह, थाना प्रभारी,सरायलंखसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed