फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Home gurdwara arrested as tax evasion

इस्पेक्टर बनकर वसूूली करने वाला होमगार्ड गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2017 11:42 PM IST
mau news
mau news Updated Mon, 03 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Home gurdwara arrested as tax evasion
police demo pic
सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर बाजार में फिजियोथिरेपी के संचालक से लाइसेंस और सर्टिफिकेट के नाम पर धनवसूली करने वाले फर्जी इंस्पेक्टर को पुलिस ने सोमवार को धर दबोचा। धनवसूली करने वाला फर्जी इंस्पेक्टर होमगार्ड का जवान निकला। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई  और संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।        
विज्ञापन

 रसूलपुर निवासी बलिराम पुत्र जयश्री  बाजार में  फिजियोथिरेपी सेंटर खोल रखा है। उसकी सेंटर पर सोमवार को एक व्यक्ति पहंचा। उसने अपने को इंसपेक्टर बताते हुए बलिराम से फिजियोथेरेपी के सर्टिफिकेट और लाइसेंस दिखाने को कहा।  कथित इंसेपेक्टर ने बलिराम पर धौंस जमाते हुए कहा कि सरकार का कड़ा निर्देश है कि फिजियोथिरेपी और डाक्टरों के क्लीनिक की गहन जांच पड़ताल की जाए। इस क्रम में वह जांच पर निकले हैं। कथित इंस्पेक्टर ने बलिराम पर रौब जमाते हुए दस हजार रुपयों की मांग की। क्लीनिक पर उस समय रुपये न होने की बात कहते हुए बलिराम ने पांच हजार रुपये कथित इंस्पेक्टर को दे दिए। लेकिन इंस्पेक्टर के हाव भाव से बलिराम को उस पर शक हो गया। उसने तत्काल रसूलपुर चौकी प्रभारी नीरज कुमार पाठक को  इस बारे में जानकारी दी। चौकी प्रभारी ने थानाध्यक्ष दोहरीघाट राजेश प्रसाद यादव को  इस प्रकरण की सूचना दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष दोहरीघाट आनन फानन रसूलपुर बाजार आ धमके। पुलिस ने  पीछा करते हुए बसियाराम साइफन  के पास से कथित इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से बलिराम द्वारा दिए गए पांच हजार रुपये  एक लिफाफे में बरामद हुए। उसके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने पुलिस की पूछ ताछ में अपना  नाम तेजप्रताप सिंह पुत्र राधामोहन सिंह ग्राम मखना थाना हलधरपुर जनपद मऊ बताया। वह होमगार्ड का जवान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed