{"_id":"611cd83e8b9d327e1f5aaf37","slug":"home-guard-dead-body-found-in-pond-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव मिलने से सनसनी: मऊ में तालाब में उतराई दिखी होमगार्ड की लाश, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव मिलने से सनसनी: मऊ में तालाब में उतराई दिखी होमगार्ड की लाश, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 18 Aug 2021 03:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 18 Aug 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बुधवार को एक गांव के तालाब में होमगार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लाश देखते ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली क्षेत्र के खुशामदपुर गांव निवासी प्रमोद यादव(45) पुत्र रामचेत होमगार्ड थे। वह मंगलवार की रात में घर से बाहर निकले थे। बुधवार को सुबह टहलने निकले एक ग्रामीण ने पोखरी में उतराया शव देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन
शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन