फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Holidays of doctors canceled on Holi, reserve doctors will also take charge

Mau News: होली पर चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द, रिजर्व डॉक्टर भी संभालेंगे

Sun, 24 Mar 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Holidays of doctors canceled on Holi, reserve doctors will also take charge
मऊ। होली पर्व कोे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। रंगोत्सव के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओंं का देखते हुए विभाग की तरफ से सभी चिकित्सक और कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। सीएमओ डॉ. नंद कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल से लेकर जनपद की सभी सीएचसी पर आपातकाल की दवा के साथ आंख, नाक और त्वचा की विशेष दवा भी मुहैया कराई गई है। इमरजेंसी में ड्यूटी चार्ट तैयार कर दिया गया है। डॉक्टर आपातकाल में तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त जोे अन्य चिकित्सक संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत हैं, उनको भी रिजर्व रखा गया है। सभी को अस्पताल परिसर में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ ने कहा कि होली पर बाजार में अनेक प्रकार के रंग बिकते हैं। सभी को रंगों के प्रयोग से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। केमिकल वाले रंग त्वचा के लिए नुकसानदायक हैं। कहा कि होेली का पर्व आपसी भाईचारे का है, सुरक्षित होली से सभी लोग इसका आनंद उठा सकते हैं। कहा कि बुजुर्ग और बच्चे होली में गुलाल का ही प्रयोग करें। पर्व पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे आपात सेवा चालू रहेगी। जनपद स्तरीय सभी विभाग के अधिकारी मुख्यालय पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed