फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Holi special trains are running late by 7 to 11 hours

Mau News: होली स्पेशल ट्रेनें 7 से 11 घंटे देरी से चल रहीं

Tue, 11 Mar 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Holi special trains are running late by 7 to 11 hours
मऊ। महानगरों से आने वाले यात्रियों के लिए चलाई गई होली स्पेशल ट्रेनों से भी राहत नहीं मिल रही है। ये ट्रेनें गंतव्य तक सात से 10 घंटे लेट पहुंच रही हैं, जिससे यात्री समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। मऊ जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन (01123) अपने निर्धारित समय से सात घंटे 24 मिनट लेट मंगलवार की भोर में 3:44 बजे मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग और भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे ने मऊ-अंबाला-मऊ साप्ताहिक ट्रेन (05301/05302) चलाया है। मऊ जंक्शन-अंबाला कैंट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (05301) छह से 27 मार्च तक हर बृहस्पतिवार को और अंबाला कैंट-मऊ जंक्शन (05302) 07 से 28 मार्च तक चलेगी। ये ट्रेन सात मार्च को अंबाला कैंट जंक्शन से अपने निर्धारित समय रात के 1:49 बजे से 7 घंटा 47 मिनट लेट सुबह 7:37 बजे मऊ के लिए रवाना हुई। निर्धारित समय सात मार्च की रात 10 बजे से 11 घंटे 28 मिनट लेट आठ मार्च की सुबह 9:28 बजे मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी।
विज्ञापन

मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल (01123) 07 से 16 मार्च तक शुक्रवार, रविवार को और लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल- मऊ होली स्पेशल मऊ जंक्शन से 09 से 18 मार्च तक रविवार और मंगलवार को चार फेरों में चलाई जा रही है। ये ट्रेन दूसरे फेरे में नौ मार्च को निर्धारित समय 12:15 बजे से 9 मिनट लेट मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना हुई और निर्धारित समय 10 मार्च की रात 8:28 बजे से 7 घंटे 24 मिनट लेट 11 मार्च की भोर में 3:44 बजे मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मऊ से बनारस के बीच नहीं चलीं 4 ट्रेनें
दुल्लहपुर, जखनियां और सागरडीह रेलवे स्टेशनों के बीच प्रमुख पुलों पर मरम्मत कार्य होने से मंगलवार को मऊ से वाराणसी सिटी के बीच चार एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त रहीं। वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (15111), छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (15112), गोरखपुर कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस (15130), कृषक एक्सप्रेस (15007) नहीं चलने से सैकड़ों रेल यात्रियों को परेशानी हुई। इन ट्रेनों के निरस्त होने की पूर्व सूचना नहीं होने से यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed