फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Holi played throughout the day, a round of meeting from evening to night

होली पर उड़े रंग अबीर और गुलाल, लोग मस्ती में रहे सराबोर

Tue, 30 Mar 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Holi played throughout the day, a round of meeting from evening to night
होली पर नगर के सदर चौक पर एक दूसरे को रंग और अबीर लगाते लोग। - फोटो : MAU
मऊ। जिले भर में सोमवार को होली धूमधाम से मनाई गई। सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक होली का हुड़दंग चला। लोगों ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। सड़कों पर घूम रहीं युवाओं की टोलियां आने जाने वालों को भी रंगों से सराबोर कर रही थीं। जगह-जगह लोग डीजे लगाकर नाचते गाते रहे। शाम पांच बजे से लोग एक-दूसरे के घर गए और अबीर लगाने के बाद एक-दूसरे को गले लगाया। होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही लजीज व्यंजनों और पकवानों का स्वाद लिया।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न इलाकों में पूरे दिन होली का हुड़दंग रहा। लोग अबीर गुलाल और रंगों से सराबोर नजर आए। रामलीला मेला समिति की ओर से सदर चौक की सामूहिक होली खेली गई। नगर के मिर्जाहादीपुरा चौक से होली खेलनेे वालों का जुलूूस भी निकला। होेली का उल्लास बच्चों और नौजवानों में कुछ ज्यादा ही नजर आया। गली कूचों में झुंड बनाए बच्चे और युवा राहगीरों को रंग लगा रहे थे। नगर के गोला बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, सदर चौक, बाल निकेतन, सिंधी कालोनी, सहादतपुुरा आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, ब्रह्म स्थान सहित विभिन्न स्थानों पर त्योहार का उत्साह देखने लायक था। युवा फिल्मी और फागुनी गीतों के धुुनों पर डांस कर रहे थे। रंग अबीर गुलाल के साथ कपड़ा फाड़ होली भी खेली गई। मुंशीपुरा ओवरब्रिज, सदर चौक, औरंगाबाद, मिर्जाहादी का पुरा आदि स्थानों पर हुड़दंगियों ने होली खेलते समय एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। नगर के मिर्जाहादीपुरा चौक से शहर में होली के हुड़दंगियों का जुलूस निकला। इसमें शामिल लोग ढोल नगाड़ों के साथ होली खेलते हुए सदर चौक तक पहुंचे। वहां वंदेमातरम के साथ हमेशा की तरह ओमनाम ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन

राधा-कृष्ण का निकला जुलूस, बरसे फूल
मऊ। होली की शाम संस्कृत पाठशाला मोड़ से परंपरागत रूप से राधा कृष्ण का जुलूस निकाला जो औरंगाबाद तक गया। इस बीच लोगों ने फूलों से सजेे रथ पर विराजमान राधा-कृष्ण के साथ अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेली। परंपरागत फाल्गुनी गीत भी गाए गए। रास्ते में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। लोगों ने राधा-कृष्ण की झांकी पर फूल बरसाए। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। श्रीराम लीला मेला समिति के पदाधिकारियों ने भी व्यवस्था संभाली। सुरक्षा में सिविल पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ के जवान भी तैनात रहे। अधिकारियों ने भी जुलूस का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाल लगाकर दी एक-दूसरे को बधाई
मऊ। जिले के ग्रामीण इलाकों में सोमवार को होली का पर्व परंपरागत रूप से उत्साह के साथ मनाया गया। दिन में रंग खेलने के बाद शाम को घर-घर की महिलाएं और पुरुष एक दूसरे के घर गए और अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। गुझिया खिलाकर आने वाले लोगों का मुंह मीठा कराया। नए कपड़े पहने बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।
मधुबन : क्षेत्र में होली धूमधाम से मनाई गई। युवा व बच्चों की टोलियां सुबह से दोपहर तक रंग खेलती रही। शाम को लोगों ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली की बधाई दी। वहीं लोगों ने मोबाइल पर संदेश के जरिये दोस्तों, रिश्तेदारों को होली की बधाई दी। कुछ गांवों में टोलियों ने फगुआ गीत काया। फतहपुर मंडाव : क्षेत्र के होली उत्साह से मनाई गई। क्षेत्र के मर्यादपुर में व्यापारियों ने लखनौर मोड़ पर एकत्रित होकर अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। क्षेत्र के चंद्रापार, बेलौली, कटघरा शंकर, महुई ,फतेहपुर मंडाव में व्यापारियों जमकर होली खेली।

रानीपुर : क्षेत्र के खुरहट, रानीपुर, फतेहपुर, काझा, पलिया, चकिया, गोकुलपुरा, पलिगढ़, अमारी होली उत्साह से मनाई गई। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। मझवारा : पवनी, मझवारा, चचाईपार, सेमरीजमालपुर, इंदारा, सिकरौर में होली का पर्व धूमधाम से मनाई गई। रतनपुरा : क्षेत्र के विभिन्न गांव में युवाओं ने दरवाजे दरवाजे घूम कर होली मनाई। प्रशासन भी अलर्ट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed