फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hit raid

सभी तहसीलों में एक साथ हुई उर्वरक की दुकानों पर मारा छापा

Thu, 23 Jul 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hit raid
शहर में खाद का गोदाम चेक करते जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार। - फोटो : MAU
मऊ। खरीफ की फसल की रोपाई के समय किसानों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए कृषि विभाग की टीम ने जिले के सभी तहसीलों में उर्वरक के थोक तथा फुटकर विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी किया। जिलास्तरीय टीम ने 46 दुकानों पर छापा मारकर 16 नमूने लिए। साथ ही अधिकारियों ने विक्रेताओं को चेतावनी दी। संग्रहित नमूनों को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में उर्वरक के 11 थोक विक्रेता तथा 762 खुदरा विक्रेता हैं। कई उर्वरक की दुकानों से गुणवत्ता परक उर्वरक न मिलने की शिकायत पर जिला प्रशासन की तरफ से सभी तहसीलों पर एक साथ अभियान चलाया गया। मुहम्मदाबादगोहना तथा घोसी तहसील में जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार तथा सहायक निदेशक मत्स्य के नेतृत्व में टीम ने 24 दुकानों पर छापा मारा। कुल आठ नमूने लिए। अनियमितता मिलने पर विक्रेताओं को चेतावनी दी। सदर तहसील में उप निदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव तथा जिला गन्ना अधिकारी के नेतृत्व में 12 छापा मारा गया। छह नमूना लिया गया। अनियमितता मिलने पर उर्वरक विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी। मधुबन तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी रामकिशोर तथा जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार के नेतृत्व में छापा मारा। 10 दुकानों पर छापेमारी में दो नमूना लिया। जांच से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि संग्रहित नमूनों को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed