फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hindu Yuva Vahini lodged FIR against Congress leader for objectionable photo viral of CM Yogi in mau

यूपी: सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, हिंदू युवा वाहिनी ने कराई एफआईआर

Sun, 17 Oct 2021 07:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 17 Oct 2021 07:10 PM IST
सार

हिंदू युवा वाहिनी ने सीएम का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर कांग्रेस नेता पर मुकदमा कराया है। जिला संयोजक ने कहा कि सीएम के खिलाफ ऐसी टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 

विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini lodged FIR against Congress leader for objectionable photo viral of CM Yogi in mau
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक ने कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज कराया है। इस कार्रवाई से सियासी महकमे में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस नेता ने विजयादशमी के दिन व्हाट्सएप और फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया था। जिसकी जानकारी होते ही हिंदू युवा वाहिनी (हिंयुवा) के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई के लिए घोसी कोतवाली में तहरीर दी थी।

विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में घोसी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कांग्रेस नेता राजमंगल यादव पर मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। राजमंगल घोसी विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी थे। इस मामले में हिंयुवा के जिला संयोजक अजय सिंह ने घोसी कोतवाली में शनिवार की शाम तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी सीएम के खिलाफ ऐसी टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी
पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। दर्ज मुकदमें में वादी अजय सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो वायरल करना कांग्रेस नेता की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। हिंदू युवा वाहिनी इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी घोसी नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed