फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Highways stopped due to farmers not getting compensation

किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने पर रोका हाईवे का काम

Tue, 29 Dec 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Highways stopped due to farmers not getting compensation
कोपागंज। फोरलेन निर्माण में मुुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने एक बार फिर कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसामानोपुर में मंगलवार की सुबह काम को बंद करा दिया। किसानों द्वारा जबरदस्ती काम बंद कराने की सूचना मिलने पर सदर एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां कार्यदायी संस्था और किसानों से वार्ता करने के बाद दोनों पक्षों शुक्रवार को जिला मुख्यालय बुला कर मामला हल करने का आश्वासन दिया। साथ ही साथ किसानों की रजामंदी के तहत उनके जमीनों के आगे पीडब्ल्यूडी की जमीन कार्य करने को एनएचएआई को मंजूरी दे दिया। जिसके बाद किसानों का विरोध समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह ग्राम सभा भादसामानोपुर में किसान आलोक त्रिपाठी, लल्लन, सुशील,रमाशंकर, कंचन बाल राय, अवधेश राय, ओमप्रकाश, संतोष, ईश्वर चंद, बृजेश चौरसिया आदि किसानों ने एनएचएआई द्वारा कराए जा रहे कार्य को रुकवा दिया। किसानों का कहना था कि उनकी 1.532 हेक्टेयर जमीन जिसे फोरलेन के लिए एनएचएआई द्वारा 3 वर्ष पूर्व अधिग्रहीत किया गया। जिसका मुआवजा 19 करोड़ 82 लाख 27 हजार 705 रुपये भुगतान करना है। लेकिन तीन वर्ष व्यतीत होने के बाद भी किसानों का भुगतान नहीं हुआ। कई बार मुआवजा की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराने के बाद उनका मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। फलस्वरूप मंगलवार की सुबह एनएचएआई के काम को उनके द्वारा रुकवाया गया। इसकी जानकारी एनएचएआई के अधिकारियों को हुई तो एनएचएआई के टेक्निकल मैनेजर नरेंद्र सिंह, डिप्टी टेक्निकल मैनेजर जय प्रताप सिंह और नायाब तहसीलदार शिवराम पुलिस व पीएसी की जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी किसानों से बात किया। आक्रोशित किसान इस बात पर अड़े हुए हैं कि जबतक हम लोगों का भुगतान नही किया जाएगा तब तक निर्माण कार्य नही होने देंगे। थोड़ी ही देर में उपजिलाधिकारी सदर निरंकार सिंह मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों से वार्ता कर दोनों पक्षों को शुक्रवार को जिला मुख्यालय बुला कर मामला हल करने की बात कही साथ ही साथ किसानों की रजामंदी के तहत उनके जमीनों के आगे पीडब्ल्यूडी की जमीन कार्य करने को एनएचएआई को मंजूरी दे दिया। जिसके बाद किसानों ने अपना विरोध समाप्त किया। किसानों के विरोध के चलते तीन घंटे तक काम रुका पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed