फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Highway jammed, roadways bus pelted with stones, five passengers injured

हाइवे किया जाम, रोडवेज बस पर पथराव, पांच यात्री घायल

Fri, 17 Jun 2022 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
Highway jammed, roadways bus pelted with stones, five passengers injured
घोसी कोतवाली के थानीदास मोड़ पर सेना भर्ती की नई प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन करने के दौरान हु - फोटो : MAU
मऊ। सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन की आंच शुक्रवार को जिले में भी पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों ने सुबह सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए हाइवे जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर अधिकारी पहुंचे और उन्हें हटाया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही प्रदर्शनकारियों ने काशी डिपो की बस पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव में पांच यात्री घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बलप्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। अग्निपथ योजना के खिलाफ भारी संख्या में युवक डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जमा हुए। जानकारी मिली तो एसपी सुशील घुले और सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने युवाओं को समझाकर मामला शांत कराया। युवाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट हो सौंपा। उधर, घटना को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवान तथा अधिकारी अलर्ट रहे जबकि रोडवेज बस स्टैंड पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। इंदारा/अमिला : युवाओं ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे नेशनल हाइवे अमिला-थानीदास मार्ग को जाम कर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू किया। जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। धूप में लोगों का बुरा हाल हो गया। जानकारी पर घंटेभर बाद उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार व सीओ उमाशंकर उत्तम मौके पर पहुंचे और चक्का जाम खत्म करना चाहा। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं मान रहे थे। अधिकारियों के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मामला शांत हो गया था। लेकिन इसी बीच थानीदास से 300 मीटर दूर रामजानकी मंदिर के पास झाड़ियों में छिपे प्रदर्शनकारियों ने अचानक गोरखपुर से मऊ आ रही काशी डिपो की बस पर पथराव कर दिया। इससे शीशे टूट गए और पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, बलिया में हो रहे प्रदर्शन के चलते साबरमती एक्सप्रेस इंदारा जंक्शन पर सुबह 9:35 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक खड़ी रही। तीन घंटे तक यात्री परेशान रहे। बच्चे भूख से बिलबिलाने लगे। स्थिति में सुधार हुआ तो ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना की गई। जंक्शन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हाइवे पर जाम के दौरान पथराव की शिकार हुई काशी डिपो की रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस पथराव करने वालों को चिह्नित करने में जुट गई है। सेना भर्ती की नई नीति के विरोध में हावे पर धरना प्रदर्शन कर रहे युवकों में कुछ ने थानीदास मोड़ के पास काशी डिपो की बस को निशाना बनाया और पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। पथराव एवं शीशों के टुकड़ों से ड्राइवर अच्युतानंद के साथ बलरामपुर जनपद के विजयनगर निवासी गुलाम, देवरिया के भलुवनी निवासी निप्पू, यहीं करौंदी निवासी भीमल प्रसाद एवं इंद्रावती घायल हो गए। जिनका निकट के अस्पाल में उपचार किया गया। कोतवाल नागेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर पर पुलिस पथराव करने वालों को चिह्नित कर रही है। संवाद

घोसी कोतवाली के थानीदास मोड़ पर सेना भर्ती की नई प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन करते युवा।संवा?

घोसी कोतवाली के थानीदास मोड़ पर सेना भर्ती की नई प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन करते युवा।संवा?- फोटो : MAU

घोसी कोतवाली के थानीदास मोड़ पर सेनाभर्ती की नई प्रक्रिया के विरोध में युवाओं के प्रदर्शन के दौर?

घोसी कोतवाली के थानीदास मोड़ पर सेनाभर्ती की नई प्रक्रिया के विरोध में युवाओं के प्रदर्शन के दौर?- फोटो : MAU

इंदारा रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस रूकने से यात्री परेशान।संवाद

इंदारा रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस रूकने से यात्री परेशान।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed